Tuesday, October 20th, 2026

सीबीडीटी ने जानकारी देते हुए बताया दो सितंबर तक 1.55 लाख से अधिक अपडेटेड आईटीआर दाखिल

नई दिल्ली
सीबीडीटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 हजार से अधिक करदाताओं ने 2020-21 और 2021-22 दोनों के लिए अपडेटेड आईटीआर दाखिल किए हैं।

देश में दो सितंबर तक 1.55 लाख से अधिक अपडेटेड आईटीआर दाखिल किए गए हैं। सीबीडीटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 हजार से अधिक करदाताओं ने 2020-21 और 2021-22 दोनों के लिए अपडेटेड आईटीआर दाखिल किए हैं। ये आईटीआर वित्त अधिनियम 2022 के आयकर अधिनियम के तहत  आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक नया प्रावधान पेश करता है।

 

#CBDT

Source : Agency

पाठको की राय