Wednesday, October 21st, 2026

27 फीसदी आरक्षण देने का श्रेय देते हुए कमलनाथ का पिछड़ा वर्ग केसंगठनों ने किया सम्मान

भोपाल
पीसीसी चीफ कमलनाथ को पिछड़ा वर्ग के कई संगठनों ने आज 27 फीसदी आरक्षण देने का श्रेय देते हुए उनका सम्मान किया। प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का श्रेय लेने की होड़ लगी हुई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारें इसे अपना निर्णय बताती है।
प्रदेश में ओबीसी को लेकर सियासत का दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का आज ओबीसी के विभिन्न संगठन को भोपाल में सम्मान किया। इन संगठनों का दावा है कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान प्रदेश की शासकीय नौकरियों और परीक्षाओं में ओबीसी का आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी किया है। इसलिए उनका आज सम्मान किया जा रहा है। वहीं कुछ ओबीसी संगठनों ने कमलनाथ के सम्मान का विरोध भी किया है।

इसलिए किया गया सम्मान
ओबीसी को आरक्षण दिये जाने पर इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी पिछड़ा वर्ग के विभिन्न संगठन सम्मान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस मामले पर सम्मान होने के बाद कांग्रेस समर्थित ओबीसी संगठनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सम्मान करने का विचार किया और आज इन संगठनों ने कमलनाथ का सम्मान किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय