Sunday, October 25th, 2026

ट्रांसपोर्ट 4 आल कैंपेन में दें सार्वजनिक परिवहन के लिए अपने सुझाव

रायपुर
 आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कोरोना  जैसे महामारी के दौर में सार्वजनिक परिवहन सेवा में उन्नयन हेतु ट्रांसपोर्ट 4 आल  कैंपेन का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत देशभर में शहरों से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के सुधार हेतु आम नागरिकों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक उद्यमों, शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों से शहर के बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था हेतु सुझाव साझा करने की अपील की जा रही है। जिससे वर्तमान सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। भारत सरकार के इस कैंपेन में हिस्सा लेकर रायपुर स्मार्ट सिटी लि. भी शहर के नागरिकों से इस हेतु ट्रांसपोर्ट4आल डॉट इन पर विजिट कर सुझाव साझा करने की अपील कर रहा है।

कोरोना महामारी के भीषण दौर में भी सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों, नर्सेस-डॉक्टर्स एवं फ्रंटलाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को समय से कार्य स्थल तक पहुंचाने में सार्वजनिक आॅटो, ई-रिक्शा आदि परिवहन सेवाओं की मदद मिलती रही है। लेकिन अब वक्त है कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के संचालन व्यवस्था को दुरुस्त कर व्यापक गतिशीलता प्रदान की जाए। जिससे नौकरी पेशा व आवश्यक सेवाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेने वालों को त्वरित मदद मिल सके। आम नागरिकों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक उद्यमों, शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थाओं आदि से भी अपील है कि ट्रांसपोर्ट 4 आल साइट विजिट कर अपने सुझाव साझा करें। इस कैंपेन से जुड़कर सामाजिक संगठन अपने  सोशल मीडिया एवं इवेंट के माध्यम से भी आम नागरिकों के सुझाव संकलित कर सकते हैं।

 

#ट्रांसपोर्ट

Source : Agency

पाठको की राय