Tuesday, October 20th, 2026

सिर्फ 2 मिनट में त्वचा को दें गहरी सफाई, कमाल का असर दिखाता है 2 चम्मच ओट्स

त्वचा पर ऑइल आना, डलनेस और त्वचा का धुंधला दिखना जैसी समस्याएं बेहद आम हैं। इन्हें दूर करने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप सिर्फ दो चीजों को मिलाकर ही चेहरा सुपर क्लीन कर सकती हैं। वो भी सिर्फ दो मिनट में। 

आपको चाहिए ये दो चीजें

सिर्फ दो चम्मच ओट्स और चाय के कप से आधा कप दूध लें। ये दोनों चीजें आपकी त्वचा को गहराई से सफाई देने और पोषण देने का काम करेंगे। आप इन्हें इस विधि से त्वचा पर उपयोग करें।
सबसे पहले दूध में ओट्स को भिगो दें। सिर्फ 20 मिनट बाद आप पाएंगी कि ओट्स पूरी तरह दूध को सोख चुके हैं और बहुत सॉफ्ट हो गए हैं। अब आप इन्हें चम्मच की मदद से पेस्ट के रूप में तैयार कर लीजिए।
आंखों के नीचे हो गए हैं काले घेरे तो खाने में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

ऐसे उपयोग करें इस पेस्ट को

अब आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के लिए अपनी त्वचा को पहले तैयार करें। आप चेहरे से मेकअप साफ कर दें। इसके लिए क्लींजर का उपयोग करें।
अब चेहरा फेशवॉश करें और तौलिया से हल्के हाथों से पोछ लें। इस नर्म त्वचा पर ही तैयार पेस्ट को लगाएं और त्वचा को सूखने ना दें। इस पेस्ट को लगाने के बाद हल्के हाथों से 5 मिनट की मसाज करें।

चेहरा धोकर साफ कर लें

सिर्फ दो मिनट मसाज करने के बाद आप अपने चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें। आपका चेहरा एकदम क्लीन हो जाएगा। पोर्स क्लीन हो जाएंगे और त्वचा एकदम सॉफ्ट हो जाएगी। लेकिन अगर आपके पास समय हो तो आप इस मसाज को 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मनट कर दें और फिर इसे फेस पैक की तरह त्वचा पर सूखने भी दे सकती हैं।

मसाज के बाद आप इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने के बाद चेहरा ताजे पानी से धोकर साफ करें और चेहरा तौलिया से साफ कर लें।
अब अपने चेहरे पर गुलाबजल का स्प्रे करें। आप चाहें तो ग्रीन-टी उबालकर भी त्वचा पर लगा सकती हैं। इस स्प्रे या पानी को लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लेकर त्वचा पर मसाज करें। सिर्फ 2 मिनट के अंदर आपकी त्वचा पर ताजगी नजर आने लगेगी। 

 

Source : Agency

पाठको की राय