Wednesday, October 21st, 2026

सरकारी स्कूलों की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए हर महीने मिलेंगे 1-1 हजार रुपए

 चेन्नई

तमिलनाडु सरकार ने अधिक संख्या में लड़कियों को वित्तीय बाधाओं के बिना उच्च शिक्षा प्राप्त करने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को छात्राओं के बैंक खातों में हर महीने 1-1 हजार रुपये डालने की घोषणा की। वित्तमंत्री पी. टी. राजन ने विधानसभा में 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा कि इस कदम से लगभग 6 लाख लड़कियों को लाभ मिल सकता है।

उन्होंने कहा, ''इस योजना के लिये 698 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।'' घोषणा के अनुसार, सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की सभी लड़कियों को उनकी स्नातक डिग्री, डिप्लोमा और आईटीआई पाठ्यक्रमों के निर्बाध रूप से पूरा होने तक प्रतिमाह 1,000 रुपए का भुगतान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि छात्राएं इसके अलावा अन्य छात्रवृत्तियों के लिए भी पात्र होंगी। 

 

#सरकारी स्कूलों

Source : Agency

पाठको की राय