Friday, October 23rd, 2026

घर पर रखे कपड़े से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की बालिकाएं बना रही दोहरे स्तर का मास्क

रायपुर। प्रियदर्शनी शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नेवरा तिल्दा के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की बालिकाएं अपने घर पर रखे हुए कपड़े से दोहरे स्तर का मास्क सिलकर अब तक लगभग 325 मास्क का वितरण मास्क बैंक के माध्यम से कर चुके हैं। यह पूरा कार्य जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला एवं शिक्षा अधिकारी अशोक नारायण बंजारा रायपुर के मार्गदर्शन में गाइड प्रभारी श्रीमती राधिका वर्मा एवं रेंजर प्रभारी सुश्री दुर्गा लहरी विकासखंड सचिव तिल्दा के अगुवाई में किया जा रहा है। इस मास्क बैंक में अभी 273 मास्क उपलब्ध है जिसे सप्ताहिक बाजार एवं जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जा रहा है।

इस जन हितैषी पहल के लिए भारतीय स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा,  राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकार, राज्य सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ कैलाश कुमार सोनी, राजेश अग्रवाल संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर, जी स्वामी जिला अध्यक्ष  रायपुर,  अजय तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भारत स्काउट एवं गाइड रायपुर जिला संघ के उपाध्यक्षगण एल डी दुबे, समीर नाथ, राजीव गुप्ता, गायत्री सिंह, गौसिया अहमद खान और भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रायपुर के सचिव मृत्युंजय शुक्ला, जिला संगठन आयुक्त गाइड अभिलाषा शुक्ला,शाहिना परवीन जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, मनोज कुमार वर्मा जी जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर ने बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय