Thursday, October 22nd, 2026

मनेन्द्रगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक के जन्मदिन पर जमकर थिरकीं बार बालाएं

मनेन्द्रगढ़.

पूर्व विधायक के जन्मदिन कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक अश्लील डांस को छत्तीसगढ़ की संस्कृति बता रहे हैं। मनेंद्रगढ़ में भाजपा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल के जन्मदिन पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए।

जन्मदिन के मौके पर ग्राम पंचायत बरदर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। पूर्व विधायक के जन्मदिन कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक अश्लील डांस को छत्तीसगढ़ की संस्कृति बता रहे हैं।

 

#Girls danced vigorously on the birthday

Source : Agency

पाठको की राय