Tuesday, October 20th, 2026

सुसाइड नोट लिख छत से कूदी छात्रा मौत

इंदौर
 शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित कुशवाह नगर में रजनी बिल्लोरे ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि रजनी बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। तलाशी के दौरान पुलिस को रजनी के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि सुना है कि 'सिर्फ फिल्मों में ही गेम चलता है, आज असलियत में भी देख लिया है।' साथ ही सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसके परिवारवालों को परेशान नहीं किया जाए।

पुलिस ने बताया कि रजनी घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में बहन कोमल के साथ सो रही थी। तभी अचानक वह उठी और बालकनी से कूद गई। हालांकि पुलिस को अभी तक रजनी की आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है।

 

#suicide note

Source : Agency

पाठको की राय