Friday, October 23rd, 2026

प्रदेश में कन्या विवाह योजना फिर से होगी शुरू

भोपाल
 MP बजट 2022–23 महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वर्ष बजट (budget) में कई ऐसी योजनाओं  (schemes) को शामिल किया गया है, जो महिलाओं को प्रगति और उन्नति   की राह पर ले जाएगी और कई नई योजनाओं की शुरूआत इस बजट सत्र (budget session) में होने वाली है। इस लिस्ट में कन्या विवाह योजना भी शामिल है।  बता दें कि इस वर्ष के बजट के मुताबिक कन्या विवाह योजना फिर से शुरू की जाएगी । कन्या विवाह योजना की मदद से गरीब परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक परेशानी  को कम किया जाता है, इस योजना के तहत कन्या के विवाह समारोह में पूजा- पाठ की चीजें खरीदने के लिए धनराशि (money) बचत खाते में जमा कराए जाते हैं।

साथ ही साथ महिला स्वसहायता समूहों   के प्रशिक्षण, काउंसलिंग, कौशल संवर्धन  उत्पादों की मार्केटिंग और अन्य सुविधाएं के लिए मुख्यमंत्री महिला उद्यम शक्ति योजना  की शुरुआत होगी। साथ ही साथ मध्य प्रदेश की 41 लाख से अधिक बेटियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया जाएगा, जिसके लिए लाडली लक्ष्मी योजना का विस्तार (expand) होगा, जिसके लिए सरकार द्वारा 1400  करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त  बनाने के लिए अजीविका मिशन में भी प्रावधान किया गया है। महिला आर्थिक  विकास निगम को भी सुधारा जाएगा और उसे और भी अच्छा बनाया जाएगा।  महिलाओं के लिए रोजगार मूलक आर्थिक सहायता की नई योजना का प्रस्ताव भी पारित किया गया है, इसके लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान सरकार द्वारा दिया जाएगा।

 

#कन्या विवाह योजना

Source : Agency

पाठको की राय