Monday, October 19th, 2026

रतलाम में नगर निगम वाहन से युवती की मौत

रतलाम
 शहर के विरियाखेड़ी मार्ग पर नगर निगम का कचरा वाहन युवती को करीब छह सौ मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। इसके बाद ब्रेक लगाने पर युवती नीचे गिर गई। गम्भीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने चक्काजाम कर नगर निगम के वाहनों का विरियाखेड़ी से आवागमन बंद करने व मृतका के स्वजन को उचित मुआवजा देने की मांग की। डेढ़ घण्टे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर चक्काजाम खत्म किया गया।


 मेघराज भूरिया के तीन वर्षीय पौत्र हिमांशु का रविवार को मान कार्यक्रम था। इस कारण उनके यहां रिश्तेदार भी आये थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर सड़क किनारे मेघराज की पुत्री सावित्री और सुमित्रा बाटी सेक रही थी।

इसी बीच जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा खाली करके नगर निगम वाहन वापस शहर की तरफ जाने लगा। तभी इस वाहन ने सावित्री को टक्कर मार दी। सावित्री के पैर पर चोट आई। सुमित्रा ने सावित्री को खींच कर एकतरफ किया। इसी बीच सुमित्रा की छोटी बहन 23 वर्षीय पूनम भूरिया ने वाहन के सामने आकर वाहन पकड़ कर रुकवाने का प्रयास किया।

 

#युवती की मौत

Source : Agency

पाठको की राय