Sunday, October 25th, 2026

तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने गिरिश शर्मा

कोरबा/पाली
तहसील पाली अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें गिरीश शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष राम नारायण पटेल ,द्वारिका मरावी,सचिव योगेश जायसवाल,सहसचिव बजरंग वैष्णव ,कोषाध्यक्ष उपवन खैरवार,क्रीड़ा सचिव रामचंद्र केरकेट्टा,सांस्कृतिक सचिव रामेश्वर पड़वार ,पुस्तकालय प्रभारी संतोष दास मानिकपुरी को बनाया गया है इसके अलावा कार्यकारी सदस्यों में गणेश शंकर तिवारी, रविन्द्र महंत, मुकेश श्रीवास्तव राम मुरारी जायसवाल, प्रेम सिंह,गोवर्धन अनंत आदि को स्थान दिया गया है।अधिवक्ता संघ में प्रवीण जायसवाल दिलीप जायसवाल राजकुमार वर्मा कु रीमा वर्मा दिलीप शिंदे हरीश वांदनी एवम् तीरथ डिक्सेना को संरक्षक बनाया गया है सम्पूर्ण चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने में मुख्य प्रशासक नवीन कुमार सिंह सहित प्रशासक दिलीप जायसवाल राजकुमार वर्मा दिलीप शिंदे की महत्व पूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर तहसील अधिवक्ता संघ के मुख्य प्रशासक और जनपद उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बार काउंसिल के मंशा अनुरूप अधिवक्ता हित और जनहित में कार्य करने शुभकामनाएं दीं हैं।

 

#Girish Sharma

Source : Agency

पाठको की राय