Tuesday, October 20th, 2026

सौगात :प्रदेश के युवाओं के लिए शिवराज सरकार जल्द लाएगी युवा बजट

भोपाल
 मध्य प्रदेश सरकार अब जल्द ही चाइल्ड बजट की तरह युवा बजट लाएगी। मध्य प्रदेश सरकार इस बजट को लेकर युवाओं से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। साथ ही इसे लेकर अलग-अलग स्तर पर चर्चा भी की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद भी युवाओं से बजट पर चर्चा करेंगे।

इन्हें सौंपी युवा बजट की जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, युवा बजट की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान को सौंपी गई है। बता दें कि 20 फरवरी 2023 को भोपाल के जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना है। सीएम शिवराज सिंह चौहान युवाओं को संबोधित करेंगे और इसी दौरान इसका एलान किया जाएगा।

सीएम शिवराज चौहान एक कार्यक्रम में कर सकते हैं घोषणा

इसके अलावा युवा बजट को लेकर अधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। अलग-अलग कार्यक्रम कर युवाओं से चर्चा करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इनमें अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत विषय विशेषज्ञ युवाओं को प्राथमिकता में रखा गया है। बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं पर फोकस करते हुए बजट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

चर्चा में मिले कई सुझाव

साल 2022-23 के वित्तीय बजट पर पूर्व चर्चा के सकारात्मक परिणाम मिल चुके हैं। चर्चा में मिले सुझावों के आधार पर चाइल्ड बजट, पूंजीगत व्यय में वृद्धि, पेसा नियम को लागू करने, स्वास्थ्य क्षेत्र में समुचित बजट प्रावधान करने, सेमी कंडक्टकर कंपनियों को विशेष प्रोत्साहन देने, पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए विशेष पैकेज देने, एमएसएमई सेक्टर पर विशेष ध्यान देने और उद्योगों को समय पर इंसेंटिव का भुगतान करने जैसे विषय शामिल किए गए।

 

 

#youth of the state

Source : Agency

पाठको की राय