Sunday, October 25th, 2026

नये साल में सौगात, मुफ्त में फ्लाइट से रामेश्वरम और तिरुपति बालाजी जाएंगे बुजुर्ग तीर्थयात्री

भोपाल
प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश के साठ साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को नये साल में सौगात देने जा रही है। अभी तक रेलों के जरिए तीर्थ दर्शन कराने वाली सरकार अब हवाई जहाज से बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ दर्शन कराएगी।  एक जनवरी को सबसे पहली हवाई तीर्थ यात्रा तिरुपति बालाजी के लिए कराई जाएगी। इसके लिए एक जनवरी 2023 को पहली फ्लाईट रवाना की जाएगी। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा जो बुजुर्गों को फ्लाईट के जरिए मुफ्त तीर्थ दर्शन कराने जा रहा है।

मध्यप्रदेश सरकार हर साल मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत साठ साल से अधिक उम्र के ऐसे बुजुर्गो जो आयकरदाता नहीं है उन्हें रेलों के जरिए तीर्थ दर्शन कराती है। इसमें राज्य सरकार उनके शहर से आने-जाने से लेकर खाने-पीने, ठहरने और तीर्थ स्थान तक आने-जाने की व्यवस्था करती है। रास्ते में किसी किस्म की बीमारी या तकलीफ होने पर चिकित्सक और बुजुर्गो की सुरक्षा के लिए परिचारकों की सेवाएं भी बुजुर्गों को उपलब्ध कराई जाती है।

पिछले बार राज्य सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए 139 विशेष ट्रेने चलाई थी। इस बार यह लक्ष्य है कि कुल 140 विशेष ट्रेनों का देश के विभिन्न तीर्थ तक जाने और आने के लिए संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही चुनिंदा तीर्थ स्थलों पर हवाई यात्रा कराने की भी सरकार की योजना है।

जहां सीधी हवाई यात्रा की सुविधा वहां पहले दर्शन
इसमें जिन स्थानों तक सीधी हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध है पहले वहां ये फ्लाईट संचालित की जाएंगी। इसके तहत सबसे पहली तीर्थ यात्रा मध्यप्रदेश से मदुरई के बीच फ्लाईट के जरिए यात्रा कराकर तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद रामेश्वरम, वैष्णोदेवी के लिए भी हवाई यात्रा प्रारंभ की जाएगी। विभाग इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर रहा है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरु की जाएगी। एक बार में हवाई जहाज से दो चरणों में पांच-पांच सौ तीर्थ यात्रियों को तीर्थ दर्शन कराया जाएगा।

 

#Rameshwaram

Source : Agency

पाठको की राय