Tuesday, October 27th, 2026

देश में 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगना ऐतिहासिक-अदभुत उपलब्धि : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में कोविड-19 प्रतिरोधक वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक डोज़ लगने पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि इस ऐतिहासिक क्षण में हम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिनके सतत मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह इतिहास का वह अध्याय है, जो हम सबने मिलकर रचा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए हेल्थ वर्कर्स, जन-प्रतिनिधि, क्राइसिस मेनेजमेंट कमेटी के सदस्य, सामाजिक संगठन, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी सहित सभी नागरिक बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने मात्र 18 महीने में यह ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 16 जनवरी, 2021 को शुरू किए गए इस अभियान ने 200 करोड़ कोविड टीके लगाने का ऐतिहासिक पड़ाव पूरा कर लिया है।

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय