Thursday, October 22nd, 2026

आज निपटा लें अपने काम 19 और 20 अक्टूबर को सरकारी कार्यालय फिर बंद

भोपाल

यदि आपको जरूरी सरकारी काम है तो सोमवार को निपटा लें, क्योंकि 3 दिन की छुट्‌टी के बाद सोमवार को सरकारी दफ्तर खुलेंगे, लेकिन 19 और 20 अक्टूबर को छुट्‌टी होने से फिर बंद हो जाएंगे।

15 अक्टूबर को दशहरा, 16 अक्टूबर को शनिवार और 17 अक्टूबर को रविवार होने से सरकारी ऑफिस बंद रहे। इस कारण वल्लभ भवन, सतपुड़ा, विंध्यालय से लेकर कलेक्टोरेट, नगर निगम, एसडीएम-तहसील, रजिस्ट्रार समेत सभी सरकारी विभाग के ऑफिस बंद रहे। सोमवार को इन ऑफिसों में काम होगा, लेकिन 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को फिर ईदमिलादुन्नबी और रविदास जयंती होने से ऑफिस बंद रहेंगे। इसलिए छह दिन में सिर्फ सोमवार का दिन ही है, जब ऑफिस खुले रहेंगे और लोग अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे।

500 से ज्यादा रजिस्ट्री होने की उम्मीद

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्रि में करीब ढाई हजार रजिस्ट्री हुई थी। हालांकि, इसके बाद भोपाल के आईएसबीटी और परी बाजार स्थित दोनों रजिस्ट्रार ऑफिस छुट्‌टी की वजह से बंद रहे। सोमवार को रजिस्ट्री होगी। अफसरों को उम्मीद है कि एक ही दिन में रजिस्ट्री की आंकड़ा 500 के पार पहुंच जाएगा। इसलिए बुकिंग स्लॉट भी बढ़ाए गए हैं।

आय-जाति और जमीन से जुड़े कामकाज भी होंगे

तहसील ऑफिस खुलने के बाद सोमवार को आय-जाति समेत जमीन से जुड़े सारे कामकाज भी होंगे। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी तहसीलदारों को आम लोगों के काम समय सीमा में निपटाने के आदेश दिए हैं।

मंगलवार को नहीं हो सकेगी जनसुनवाई

इस मंगलवार को छुट्‌टी की वजह से जनसुनवाई नहीं हो पाएगी। कमिश्नर, कलेक्टोरेट और नगर निगम ऑफिस बंद रहेंगे।

 

#सरकारी कार्यालय फिर बंद

Source : Agency

पाठको की राय