Tuesday, October 20th, 2026

आंवला फेस पैक से हो जाये जवान

भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग कम उम्र में ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं, इसके पीछे गलत लाइफस्टाइल, तनाव जैसे बहुत सारे कारक छिपे हो सकते हैं. सुंदर और जवां दिखने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन कई बार सही रिजल्ट नहीं मिल पाता. लिहाजा इस खबर में हम आपके लिए आंवला से तैयार कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप 40 साल तक की उम्र में एक जवां स्किन पा सकते हैं.

दरअसल, आंवले के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा को कई समस्याओं से दूर करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा आंवला एंटीऑक्सीडेंट तत्वों का भी मुख्य स्रोत है, जो व्यक्ति को त्वचा और बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है. नीचे जानिए स्किन पर आंवले का इस्तेमाल कैसे करें...

1. मुल्तानी मिट्टी-आंवला

    सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी, आंवले पाउडर को एक साथ रख लें
    अब पपीते का गूदा और गुलाब जल का होना जरूरी है.
    अब एक कटोरी में पपीते के गूदे में गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी और आंवला पाउडर मिलाएं.
    तैयार हुए मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं.
    आप इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं.
    ऐसा करने से त्वचा खिली नजर आएगी और त्वचा पर दाग धब्बे नजर आएंगे.

2- लाल मसूर दाल-आंवला

    आपके पास आंवले का पाउडर दूध और लाल मसूर दाल का होना बेहद जरूरी है.
    अब रात को दूध में लाल मसूर दाल भिगोएं.
    अगले दिन जब दाल फूल जाए तो उसमें आंवला का पाउडर डालें.
    इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके तैयार करें.
    अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं.
    15 मिनट बाद चेहरे को साधारण पानी से धो लें.
    ऐसा करने से न केवल त्वचा में कुदरती निखार आएगा, बल्कि त्वचा खिली-खिली नजर आएगी.

1. हल्दी-आंवला

    इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास आंवले का पाउडर और हल्दी होनी जरूरी है.
    अब आप एक चम्मच आंवला पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाएं.
    अब पानी के माध्यम से एक पेस्ट तैयार करें.
    अब इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए ऐसे ढक कर दें.
    बने मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं.
    15 मिनट बाद चेहरे को साधारण पानी से धो लें.
    ऐसा करने से व्यक्ति को त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

खाली पेट गुनगुना पानी भी जरूरी

ऊपर बताए गए घरेलू उपायों के अलावा आपको गुनगुना पानी जरूरी पीना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने का मतलब है पेट भी बिल्कुल भी ठीक होना नहीं है. क्योंकि आप जैसा खाते हैं वैसा ही दिखते हैं. इसलिए जब आप खराब चीजों का सेवन करते हैं तो आपका पेट खराब रहता है. पेट के स्वास्थ्य को सही रखने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर गर्म पानी पीना चाहिए, क्योंकि गर्म पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है, जो कि हेल्दी रहने के लिए बहुत ही जरूरी है.

 

Source : Agency

पाठको की राय