वैदिक पद्धति से पाएं समस्याओं का निदान,ज्योतिषाचार्य देव आदित्य रायपुर मेंं..
रायपुर
जीवन में आने वाली समस्याओं और उसका समाधान वैदिक पद्धति से संभव है,जिससे व्यक्ति अपने आगे के जीवन को आनंद और सुखमय बना सकता है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गुजरात प्रांत के द्वारका के ज्योतिषाचार्यदेव आदित्य इन दिनों कुछ समय के लिये रायपुर आये हुए हैं।
ज्योतिषाचार्यदेव आदित्य मूल रूप से वैदिक ज्योतिष और शास्त्रों पर विश्वास करते हैं और उसका अनुसरण भी इसके वे प्रकांड ज्ञाता भी हैं। देश के साथ ही साथ विदेशों में भी उनके बहुत से शिष्य है जो उनके अनुयायी हैं।देव आदित्य व्यक्ति को उनके वर्तमान समस्या के बारे में तो बताते ही हैं साथ ही वे भविष्य में उसके जीवन में आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हैं। समस्याओं का समाधान वे पूजा के माध्यम से हल कराते हैं। उनका विश्वास और मानना है कि वैदिक शास्त्रों में व्यक्ति के जीवन में सुख और आनंद कैसे उसे प्राप्त हो सकता है उसका समाधान बताया गया है।
कोरोना संकट काल में उन्होंने न केवल सामान्य जनों के बारे में बल्कि स्टॉक मार्केट,व्यापार,स्वास्थ्य से पीड़ित व्यक्तियों के दुख दर्द को पूजा के माध्यम से दूर किया है। उनका पूरा ज्योतिष का आधार वैदिक शास्त्र और पूजा पर आधारित है जिनके माध्यम से वे उनके पास आने वले व्यक्ति को उसके जीवन की वर्तमान समस्याओं के बारे में तो बताते ही हैं साथ ही भविष्य में आने वाली समस्याओं से व्यक्ति को सावधान करते हुए उसका समाधान भी बताते हैं। देव आदित्य इन दिनों रायपुर में हैं और उनसे मुलाकात करने के लिये अग्रिम पंजियन कराना होगा संबंधित व्यक्ति मोबाईल 92652 31554 पर बात कर अपाना पंजीयन करा सकता है।

पाठको की राय