Sunday, October 25th, 2026

20 जून तक करायें रोड रेस्टोरेशन का कार्य - नगरीय विकास मंत्री सिंह

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि नगरीय निकायों में संचालित पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं के कारण खराब हुई सड़कों का रेस्टोरेशन 20 जून तक करवाना सुनिश्चित किया जाये। सिंह ने कहा है कि इस कार्य की दैनिक प्रगति की समीक्षा नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्वयं करें।

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि 21 से 30 जून के बीच संभागीय कार्यालय एवं वरिष्ठ कार्यालय के अधिकारी द्वारा रोड रेस्टोरेशन कार्य का औचक निरीक्षण किया जायेगा। अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री को भी प्रतिदिन प्रगति की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

 

#Minister Singh

Source : Agency

पाठको की राय