Monday, October 19th, 2026

पीएचई के कार्यपालन यंत्री योजनाओं को धरातल पर उतारें - प्रभारी कलेक्टर

मुरैना
प्रभारी कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एस.एल. बाथम को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में प्रगति ठीक नहीं है। जिले के समस्त अधिकारी फील्ड में जाते समय यह देंखे कि पीएचई विभाग द्वारा जो कार्य किये है, उसमें कई सड़क, सीसी खोदी गई होंगी, वहां उन्होंने पेचवर्क रिपेयरिंग किया है कि नहीं। अगर नहीं किया है तो वहीं से तत्काल कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री बाथम को बताये। अभी जल जीवन मिशन के तहत 17 में से 12 प्रगतिरत है। 8 पूर्ण हुये है। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री बाथम को स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि योजनाओं को धरातल पर उतारें, हवा में बाते न करें। अगले दिन कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री बाथम पूरे सप्ताह का टूर प्रोग्राम बनाये। उसकी प्रतिलिपि मुझे उपलब्ध करायें। समस्त जनपद सीईओ को निर्देश दिये कि फील्ड में जाते समय जल जीवन मिशन के कार्यो को अवश्य देखें। कमियां पाये जाने पर मुझे तत्काल सूचित करें। योजनाओं में प्रगति नहीं आई तो अगले रिडार पर कार्यपालन यंत्री श्री बाथम होंगे।

 

#cause notice to AE Pandey

Source : Agency

पाठको की राय