Friday, October 23rd, 2026

कृमि से छुटकारा, सेहतमंद होगा भविष्य हमारा

रायपुर। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम चलाया जा रही है और इसी अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष के 21 लाख 39 हजार बच्चों, किशोरों एवं युवाओं को कृमि रोग से सुरक्षित रखने के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि कृमि संक्रमण से बच्चे के स्वास्थ्य पर व्यापक हानिकारक प्रभाव करते हैं इससे बच्चों में कुपोषण, खून की कमी, भूख न लगना, बेचैनी, पेट में सूजन, उल्टी दस्त आदि समस्याएं सामने आती है। कृमि संक्रमण से बचने के लिए खुले में शौच न करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन से धोएँ विशेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद, नाखून साफ और छोटे रखें, आस-पास सफाई रखें, हमेशा साफ पानी पिएं, जूते पहने, खाने को ढ़क कर रखें, भली-भांति पका भोजन खाएं, साफ पानी से फल व सब्जियाँ धोकर इस्तेमाल करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय