इन घरेलू नुस्खों सेपाए सफ़ेद बाल से छुटकारा
अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खान-पान, मानसिक तनाव और बालों की देखभाल सही तरीके से न करने जैसे कई कारणों से कम उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं. बालों को असमय सफेद होने से बचाने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट अपना असर नहीं दिखाते उल्टा प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं.
इन घरेलू नुस्खों से दूर होगी प्रॉब्लम
-लौकी को सुखाकर नारियल तेल में उबाल लें. इस तेल को छानकर इससे मसाज करें. इससे सफेद बालों की प्रॉब्लम दूर होगी.
-दही भी सफेद बालों की समस्या का इलाज हो सकता है. इसके लिए दही के साथ टमाटर को पीस लें. अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और नीलगिरी का तेल मिलाएं. इससे हफ्ते में दो बार सिर की मालिश करें. सफेद बालों की प्रॉब्लम का ये सबसे कारगर इलाज है.
-अदरक का इस्तेमाल भी सफेद बालों की समस्या से निजात दिलाएगा. एक चम्मच कद्दूकस अदरक में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाएं और आधे घंटे बाद बालों को धो लें. इससे बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा.
-अमरूद के पत्तों को पीसकर बालों में लगाना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. अमरूद के पत्तों में विटामिन बी और सी की मात्रा होती है, जो आपकी बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा है. इससे बालों के असमय सफेद होने की प्रॉब्लम भी दूर होगी.
-बालों की जड़ों में प्याज का रस लगाने से भी बालों के झड़ने की समस्या दूर होगी. रोज सुबह नहाने से पहले बालों में प्याज का पेस्ट लगाएं और कुछ देर बाद बालों को धो लें.

पाठको की राय