Tuesday, October 20th, 2026

यूरिक एसिड की प्रॉब्लम से घर बैठे पाएं छुटकारा

आजकल हम ऐसी लाइफस्टाइल जी रहे है जिसके कारण हमारी सेहत लगातार खराब हो रही है, और कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी एक परेशानी है यूरिक एसिड. अगर ये दिक्कत बढ़ जाए तो ज्वाइंट्स और उंगलियों में क्रिस्टल बनने लगता है. ऐसी स्थिति में दर्द और सूजन का सामना करना पड़ता है. इससे बचने के लिए आप कुछ डेली एक्टिविटीज और फूड हैबिट्स पर में बदलाव करें, कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा.

यूरिक एसिड कम करने के उपाय

1. वजन कम करें

वजन बढ़ने के साथ कई परेशानियों में इजाफा होता है, उनमें से एक है यूरिक एसिड का अनियंत्रित होना. अगर आपका वेट मेंटेन रहेगा तो यूरिक एसिड धीरे-धीरे कम होने लगेगा. इसके लिए हेल्दी भोजन लें और फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ाएं.

2. विटामिन सी वाले फूड्स खाएं

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए विटामिन सी एक बेहद जरूरी न्यूट्रिएंट है. इसकी मदद से गाउट का खतरा काफी कम हो जाता है, साथ ही खून में यूरिक एसिड का स्तर मेंटेन रहता है. इसके लिए आप संतरा, मौसम्बी, नींबू और कीवी जैसी चीजें खाएं.

3. शराब से करें तौबा

जो लोग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं उनको यूरिक एसिड की परेशानियां ज्यादा पेश आती है. अल्कोहल पीना न सिर्फ एक सामाजिक बुराई है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदेह है. इसलिए ऐसी लत से जितनी जल्दी तौबा कर लें उतना ही अच्छा होगा.

4. लो प्यूरीन फूड्स खाएं

आपको अपने डेली डाइट में हाई प्यूरीन फूड्स को हटाकर लो प्यूरीन फूड्स को शामिल कर लेना चाहिए. इससे यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिलेगी. आप लोफैट डेयरी प्रोडक्ट, फल, सब्जियां, होल ग्रेन खा सकते हैं.

5. मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स को न पिएं

सॉफ्ट ड्रिंक्स वैसे ही सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता, वही जिस सॉफ्ट ड्रिंक्स में शुगर कंटेंट ज्यादा होता है, वो सेहत के लिए हानिकारक हैं और यरिक एसिड बढ़ाने में अहम रोल अदा करते हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय