Wednesday, October 21st, 2026

अनचाही कॉल और एसएमएस से जल्द मिलेगा छुटकारा, हर कॉल के लिए 10,000 रुपये तक का जुर्माना

नई दिल्ली 
अनचाही फोन कॉल से जल्द आपको राहत मिल सकती है। दरअसल, दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने बार-बार आनेवाली अनचाही फोन कॉल या एसएमएस पर और सख्ती करते हुए भारी जुर्माने का प्रावधान किया है। विभाग से जुड़े शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

डीओटी की ओर से किए गए नए प्रावधान के मुताबिक 50 उल्लंघनों के बाद ऐसा करने वाले पर हर कॉल, एसएमएस के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नए प्रस्ताव के तहत शून्य से 10 उल्लंघनों के लिए प्रति उल्लंघन 1,000 रुपये, 10 से 50 उल्लंघनों के लिए प्रति उल्लंघन 5,000 रुपये और 50 से ज्यादा बार उल्लंघन करने पर प्रति उल्लंघन 10,000 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। अभी तक फोन पर वाणिज्यिक संचार में ग्राहक अधिमान नियमावली (टीसीसीसीपीआर) 2018 के तहत जुर्माने के स्लैब शून्य से 100, 100 से 1,000 और 1,000 उल्लंघन के रखे गए हैं। इसके अलावा डीओटी की डिजिटल खुफिया इकाई (डीआईयू) उपकरण के स्तर पर भी उल्लंघनों की जांच करेगी।

 

#अनचाही कॉल

Source : Agency

पाठको की राय