Tuesday, October 20th, 2026

पुराने दाग धब्बों से पाएं घर पे छुटकारा

हर किसी का बचपन हमेशा शैतानियों से भरा होता है, जिसकी वजह से चोट भी खूब लगती है। कई बार ये चोट के निशान जल्दी नहीं जाते हैं। कुछ दाग समय के साथ गायब हो जाते हैं, हालांकि कुछ को जाने में काफी समय लगता है। ऐसा जरूरी नहीं कि यह दाग चोट की वजह से हों, कई बार घाव या फिर फोड़े-फुंसी होने से भी यह समस्या देखने को मिलती है। पुराने दाग चेहरे की खूबसूरती को खराब करने का काम करते हैं। कई बार महिलाएं इसे मेकअप से छुपाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, कुछ निशान काफी गहरे होते हैं, जिसे आसानी से गायब नहीं किया जा सकता है, लेकिन कुछ दाग या फिर निशान ऐसे होते हैं, जिन्हें घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है।
बता दें कि घर में ऐसी कई चीजें उपलब्ध होती हैं, जो इन छोटे-छोटे निशान या फिर दागों को दूर करने के लिए प्रभावी मानी जाती हैं। नियमित इनके उपयोग से ना सिर्फ आपको फायदा होगा बल्कि महीने भर में ये त्वचा से गायब भी हो जाएंगे। वहीं ये दाग बिल्कुल स्टार्च मार्क्स की तरह होते हैं, जिन्हें जाने में वक्त लग सकता है। इसलिए जल्दबाजी ना करें, बल्कि इसका उपयोग नियमित करें। 

​एलोवेरा जेल में मिक्स करें ऑलिव ऑयल

इन दोनों ही इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके से किया जाता है। चोट के निशानों को ठीक करने के लिए आप एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल को मिक्स कर दो बार मसाज करें। चेहरे के अलावा आप यह तरीका हाथ और पैरों के निशान को भी ठीक करने के लिए कर सकते हैं। रोजाना कम से कम दो बार यह तरीका जरूर आजमाएं। दरअसल, एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से ये त्वचा के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं।

​बेसन में मिक्स करें एग व्हाइट

एग व्हाइट स्किन केयर रूटीन में अक्सर शामिल किया जाता है। पुराने निशान और दाग-धब्बों को दूर करने के साथ-साथ ये डैमेज स्किन को भी रिपेयर करता है। यह ओपन पोर्स को कम करता है। पुराने दाग और निशान को ठीक करने के लिए आप इसके साथ बेसन या फिर चावल का आटा मिक्स कर सकते हैं। इसका पेस्ट तैयार करें और प्रभावित जगह पर लगाएं। बता दें कि इसमें स्किन बूस्टिंग प्रॉपर्टीज हैं, जो पुराने चोट के निशान को ठीक करने में मदद करेगा। 

​दही में मिक्स कर लगाएं हल्दी

ब्यूटी प्रोडक्ट्स में हल्दी का प्रयोग अक्सर किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण त्वचा से पुराने से पुराने दाग को ठीक करने में सहायक माने जाते हैं। हालांकि, आप बेहतर रिजल्ट चाहती हैं तो हल्दी को दही में मिक्स कर थोड़ी देर रब करें। अगर आपके चेहरे पर चोट के निशान हैं तो आप दही और हल्दी से कुछ मिनट तक मसाज करें। इससे आपकी ना सिर्फ रंगत निखरेगी बल्कि निशान भी गायब होने लगेंगे। 

​त्वचा पर लगाएं आंवला का जूस

आंवला ना सिर्फ सेहत के लिए बल्कि यह बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी पुराने निशान और दाग को कम करने में मदद करता है। आप चाहें तो इसमें जैतून या फिर बादाम का तेल मिक्स कर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। आप चाहें तो इसका पैक भी तैयार कर सकती हैं और अप्लाई कर सकती हैं। कोशिश करें कि दाग को हटाने के लिए अलग-अलग फॉर्म में आंवला का इस्तेमाल करें। 

 

Source : Agency

पाठको की राय