Tuesday, October 20th, 2026

इन फूड्स से पाए पेट की चर्बी से छुटकारा।

 वजन कम करना बेहद मुश्किल काम है, इसके लिए हेवी वर्कआउट और स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करना पड़ता है.  इसके अलावा डाइट चार्ट को भी फॉलो करना इतना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ खास चीजों को खाकर आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं. ऐसे में अगर हम कुछ काले फूड्स खाना शुरू करेंगे तो वजन तेजी से कम हो पाएगा.चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि किन काले फूड्स का सेवन करके आप अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं

वजन कम करने के लिए खाएं ये काली चीजें

1. काला लहसुन

लहसुन हमारे  डाइट का हिस्सा  है, लेकिन आपने शायद ही काले लहसुन का स्वाद चखा होगा. इसकी अच्छी बात ये है कि इनमें सफेद लहसुन की तुलना में दोगुणे विटामिन सी और एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल और मोटापे को कम कर देते हैं.

2. काले चावल

व्हाइट और ब्राउन राइस तो आपने कई बार खाए होंगे, क्या आपने कभी काले चावल ट्राई किए हैं. इसमें एंथोसायनिन और  एंटीऑक्सिडेंट होता है. ब्लैक राइस में मौजूद फाइबर की मदद से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि इससे टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है.

3.ब्लैक टी

दूध और चीनी से बनी नॉर्मल चाय के काफी ज्यादा नुकसान होते हैं, इसके बजाए आप काली चाय का सेवन करें जिसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स सेल डैमेज को कम करता है, इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और मोटापे पर लगाम लगती है.

4. ब्लैक बेरी

ब्लैक बेरी में कई तरह के न्यूट्रिएंट पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी लाभदायक है. इसक काले रंग के फल से न सिर्फ बढ़ता हुआ वजन कम किया जा सकता है. 

 

Source : Agency

पाठको की राय