Friday, October 23rd, 2026

शराब माफिया से परेशान आम जनता ने अमरपाटन तहसीलदार व सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

सतना
जिले में अवैध शराब बिक्री में रोक नहीं लग रही है जिस कारण से आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए अब आम जनता आगे आने लगी है मामला सतना जिले के अमरपाटन स्थित रामनगर रोड वार्ड क्रमांक 6 बरहा टोला का बताया जा रहा है। जहां पर दिनेश उर्फ कल्लू पिता बितानी साकेत द्वारा अवैध शराब का धंधा खोल रखा है। साथ ही ताश का खेल भी बड़े चोरों के साथ चलता है। मोहल्लों में चोरी होने की आशंका बनी रहती है। परेशान जनता ने अपने आवेदन में तहसीलदार को बताया कि कई बार अमरपाटन पुलिस अधिकारी का ध्यान भी आकृष्ट कराया लेकिन किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं की गई। तब त्रस्त जनता ने सहारा लिया अमरपाटन एसडीएम का। क्षेत्र वासियों ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के कारण यहां से निकलने वाली बहने तथा महिलाओं को असामाजिक तत्वों का सामना करना पड़ता है कई बार तो शराबियों के कारण महिलाओं का रास्ता से निकलना भी दुश्वार हो गया। जिससे नाराज लोगों ने अमरपाटन एसडीएम के नाम तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाए जाने के लिए आवेदन दिया। साथ ही नगर परिषद सीएमओ प्रभु शंकर खरे को भी आवेदन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया गया कि जल्द से जल्द शराब के अवैध धंधे को बंद कराया जाए। तथा इनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाए अन्यथा शीघ्र ही जन आंदोलन किया जाएगा।

 

#CMO

Source : Agency

पाठको की राय