Tuesday, October 20th, 2026

मंत्री सारंग की अध्यक्षता में हुई जीएमसी की साधारण सभा की बैठक

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में गुरुवार को गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी समिति द्वारा वर्ष 2021-22 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन किया गया।

संभागायुक्त गुलशन बामरा, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा निशांत वरवड़े, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. उल्का श्रीवास्तव, जीएमसी डीन डॉ. अरविंद राय, अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

#साधारण सभा की बैठक

Source : Agency

पाठको की राय