Sunday, October 25th, 2026

प्रदेश के सभी उपभोक्ता आयोग कार्यालय में 12 नवम्बर को होगी महा उपभोक्ता लोक अदालत

भोपाल

प्रदेश के राज्य एवं सभी जिला उपभोक्ता आयोग कार्यालय में 17 सितम्बर को होने वाली वृहद लोक अदालत स्थगित कर दी गयी है। अब अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति श्री शान्तनु एस. केमकर के निर्देश पर 12 नवम्बर 2022 को राष्ट्रीय स्तर की महा उपभोक्ता लोक अदालत होगी। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले विभाग 12 नवम्बर को देश में "महा उपभोक्ता अदालत" का आयोजन कर रहा है।

"महा उपभोक्ता अदालत" में प्रदेश के राज्य उपभोक्ता आयोग और सभी जिला उपभोक्ता आयोग में विचाराधीन बैंकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि, आटोमोबाइल्स, हाउसिंग, एयरलाइन्स, रेलवे सहित विभिन्न सेवाओं और वस्तुओं से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

#लोक अदालत

Source : Agency

पाठको की राय