Sunday, October 25th, 2026

महा उपभोक्ता लोक अदालत 12 नवम्बर को

भोपाल

उपभोक्ता संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के लिए 12 नवम्बर को महा उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए श्रीमती अलका श्रीवास्तव रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने बताया कि राज्य उपभोक्ता आयोग एवं जिला उपभोक्ता आयोगों में 17 सितम्बर को आयोजित वृहद लोक अदालत स्थगित की जाकर अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति श्री शान्तनु एस. केमकर के मार्गदर्शन में 12 नवम्बर को राष्ट्रीय स्तर की महा उपभोक्ता लोक अदालत आयोजित होगी।

राज्य आयोग एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता आयोगों में विचाराधीन बैकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि, आटोमोबाइल्स, हाउसिंग, एयरलाइन्स, रेल्वे सहित विभिन्न सेवाओं और वस्तुओं से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही लोक अदालत के माध्यम से की जायेगी।

 

 

#लोक अदालत

Source : Agency

पाठको की राय