रूस और अमेरिका का दौरा करेंगे जनरल बिपिन रावत, CDS बनने के बाद होगा पहला विदेशी दौरा
नई दिल्ली
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत बहुत जल्द अमेरिका और रूस का दौरा करेंगे। हालांकि अभी दौरे की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि बिपिन रावत का रूस दौरा अगले हफ्ते हो सकता है। उसके बाद वो वहां से आकर अमेरिका जाएंगे। आपको बता दें कि बिपिन रावत का ये CDS पद संभालने के बाद पहला विदेशी दौरा होगा। उन्होंने दिसंबर 2019 में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद संभाला था।
जनरल बिपिन रावत की विदेश यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि रूस में शंघाई सहयोग समझौते के सदस्य देशों के CDS-रैंक के अधिकारियों का एक सम्मेलन होना है। इसी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बिपिन रावत रूस जाएंगे। इस सम्मेलन में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के भी शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि ये सम्मेलन SCO शांति मिशन अभ्यास में भाग लेने वाले संबंधित सशस्त्र बलों की गतिविधियों को देखने के लिए होगा। भारतीय सेना और वायुसेना भी वहां अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं।

पाठको की राय