मध्यप्रदेश शासन को सहयोग करेगा गायत्री परिवार
अमिताभ पाण्डेय
भोपाल
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख सदस्य और देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने कहा है कि नशा मुक्ति अभियान भारत के भविष्य को उज्जवल बनाने का अभियान है। यह अभियान भारत के युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाएगा । ऐसे युवाजन राष्ट्र की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने गांधी जयंती के अवसर पर जो नशा मुक्ति अभियान प्रारंभ किया है , इसमें गायत्री परिवार के सदस्य समर्पित भाव से सहयोग करेंगे । उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशामुक्ति का जो अभियान प्रारंभ किया वह भारत के अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय साबित होगा।
डॉ पंड्या आज भोपाल में मध्यप्रदेश शासन की ओर से प्रारंभ किए गए नशा मुक्ति अभियान के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे ।
इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ,योग गुरु बाबा रामदेव , केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री वीरेंद्र कुमार , श्री राम चंद्र मिशन के प्रमुख कमलेश पटेल दाजी , सामाजिक संस्था आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक वाष्णेय, राज्य शासन के सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री प्रेम सिंह पटेल , सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख सचिव प्रतीक हजेला , उप सचिव शीलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जन और विभिन्न जिलों से आए गायत्री परिवार के सदस्य , स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं , राष्ट्रीय कैडेट कोर ( एन सी सी ) से जुड़े छात्र - छात्राएं और धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने आत्मीय संबोधन में डा. चिन्मय पंड्या ने कहा कि पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने सभी प्रकार के व्यसन से मुक्त, धर्मनिष्ठ , संस्कारित व्यक्तित्व के निर्माण का संकल्प लेकर गायत्री परिवार की स्थापना की थी। भारत में 15 करोड़ से अधिक लोग गायत्री परिवार से जुड़कर समाजसेवा कर रहे हैं। भारत के बाहर अन्य देशों में भी बड़ी संख्या में लोग को गायत्री परिवार से जुड़ते चले जा रहे हैं।
डा. पंड्या ने कहा कि भारतभूमि देवताओं , संतों , महापुरुषों की भूमि है। यहां से सारी दुनिया को धर्म , आध्यात्म , सेवा , संस्कार की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार वर्ष 1971 से व्यसन मुक्ति का अभियान लगातार चला रहा है। हाल ही में मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में बच्चों ने यज्ञ करने के उपरांत दक्षिणा में व्यसन मुक्ति का संकल्प लोगों को दिलवाया । व्यसन मुक्ति के काम को सरकार और समाज मिलकर करते हैं तो इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं। इस समारोह में शामिल होने के पहले डा. चिन्मय पंड्या कुछ देर के लिए भोपाल के महाराणा प्रताप नगर स्थित मां गायत्री मंदिर पंहुचे।
जहां उनका स्वागत
आर सी गायकवाड़ , ओ पी श्रीवास्तव, रमेश नागर , योगेंद्र गिरी , विजय गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, नायक जी , एस आर चौधरी, के एल पटेल, मोहन पाटीदार , प्रदीप पाटीदार , वीरेश्वर सिंह, एस पी सिंह , अशोक नेमा , शिवदयाल मांडरे , श्रीमती संध्या पाण्डेय, सचिन राय, सुभाष शर्मा, रामेश्वर मीणा, रिंकू मीणा, गंगाराम साहू, अनिल व्यास परिब्राजक, कुसुमलाल नागले, संदीप विश्वकर्मा, राकेश - कमलेश मिश्रा , सुमंत पाण्डेय, राजनारायण दुबे ने किया।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गायत्री परिवार कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर परिसर में स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता समारोह स्थल पर गए।

पाठको की राय