Friday, October 23rd, 2026

गया: नाबालिग से छेड़छाड़, शिकायत करने पहुंची 2 महिलाओं की निर्मम हत्या

गया
बिहार के गया जिले में दो महिलाओं की हत्या से इलााके में सनसनी मच गई। खिजरसराय के एकौनी में हुए डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना का विरोध जताने लड़की की मां और एक अन्य महिला आरोपी के घर गई थी। आरोपी व घर के अन्य लोगों ने दोनों महिलाओं पर चाकू से हमला किया। गया मेडिकल अस्पताल ले जाने के दौरान घायल महिलाओं की रास्ते में ही मौत हो गई।

 

 

#Gaya

Source : Agency

पाठको की राय