Sunday, October 25th, 2026

MP की गौरांशी ने ब्राजील में झटका गोल्ड, CM शिवराज ने दी बधाई

भोपाल
ब्राजील डेफ ओलंपिक में भोपाल की गौरांशी शर्मा ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया है. भोपाल वापसी पर एयरपोर्ट पर गौरांशी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया. साथ ही शहर के टीटी नगर स्टेडियम में भी खिलाड़ी गौरांशी का सम्मान किया गया.

इस दौरान इस मूक बधिर खिलाड़ी ने अपनी खुशी का इजहार विक्ट्री साइन के माध्यम से किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गौरांशी को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी थी. सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई गौरांशी की प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखर कर आई है.

 

#Gauranshi

Source : Agency

पाठको की राय