Tuesday, October 20th, 2026

गरीब रथ जबलपुर-मुंबई ट्रेन में अब आरएसी की सुविधा खत्म,रेलवे की नई व्यवस्था

जबलपुर
 जबलपुर से मुंबई के बीच चलने वाली गरीब रथ में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गरीब रथ ट्रेन में अब एक सीट पर दो यात्री, यात्रा नहीं करेंगे। रेलवे, गरीब रथ में आरएसी की सुविधा खत्म कर रहा है। दरअसल जबलपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस नंबर 12187/88 में रेलवे द्वारा यात्रियों को बैठकर यात्रा करने की सुविधा रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन(आरएसी) को खत्म कर रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड से जारी किए गए आदेश पर 20 मार्च के बाद पालन किया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक गरीब रथ एक्सप्रेस की लोवर तथा मिडिल की 2 बर्थो पर 3 लोगों को आरएसी के तहत बिठाया जाता है। बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब यह लोवर और मिडिल बर्थ यात्रियों को अग्रिम आरक्षण द्वारा आवंटित की जाएगी।

 

 

#गरीब रथ एक्सप्रेस

Source : Agency

पाठको की राय