Wednesday, October 21st, 2026

गरियाबंद : राजिम एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी की कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत, किसानों से काम के एवज में मांगता है रुपए

गरियाबंद.

सरकार ने कलेक्टोरेट में बड़े अफसरों को जनता की सुनवाई के लिए एक दिन का वक्त देने के निर्देश दिए। इसी को नाम रखा गया जनदर्शन। गारंटी इस बात की दी गई कि यहां लगने वाले तकरीबन हर मामलों की सुनवाई होगी। विभाग चाहे जो भी हो। हर विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे और मौके पर उन्हें जनता की अर्जियों को देखकर निराकरण करना अनिवार्य होगा।

इसी कड़ी के चलते राजिम एसडीएम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी की गरियाबंद कलेक्टर से प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले जनदर्शन में शिकायत हुई है। शिकायत कर्ता भोला साहू ने बताया कि राजिम एसडीएम कार्यालय में लगभग पांच वर्षों से पदस्थ कर्मचारी नरेन्द्र सूर्यवंशी, सहायक ग्रेड 03 में पदस्थ हैं। उनके द्वारा क्षेत्र के किसानों से काम करने के एवज में हजारों रुपयों की मांग की जाती है, जिसके चलते किसानों को राजस्व संबंधित काम कराने के लिए बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पैसा नहीं देने पर उनका काम नहीं किया जाता है। एसडीएम कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कौन्दकेरा निवासी होने के कारण बहुत फायदा उठा रहे हैं।

फसल बीमा घोटाले के बाद तहसील से दस्तावेज गायब
बता दें कि 2020-21 में फसल बीमा घोटाले के बाद तहसील से गांव के भूमि संबंधी दस्तावेज गुम होने की शिकायत ग्रामीण पांच महीने पहले कर चुके हैं जो संदेह के दायरे में आते हैं अब देखना होगा कि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में यूं ही रह जायेगा।

 

#Rajim SDM#employee demands#money#farmers#complains public#Gariaband collector

Source : Agency

पाठको की राय