Wednesday, October 21st, 2026

गाँव-गाँव में उपलब्ध कराई जायेगी कचरा गाड़ी : परिवहन मंत्री राजपूत

भोपाल
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि स्वच्छता मिशन में कचरा उठाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव में कचरा गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बटयावदा में कचरा गाड़ी के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे।

परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि "शहर यदि देश का चेहरा हैं तो गाँव हिन्दुस्तान की आत्मा है"। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब स्वच्छता मिशन प्रारंभ किया तो उनकी सोच शहरों तक ही सिमित नहीं थी बल्कि उनकी मंशा शहर के साथ हर गाँव को स्वच्छ और स्वस्थ्य रखने की थी। इसलिए शहरों की साफ-सफाई के साथ हर गाँव में भी सफाई को प्राथमिकता देनी चाहिए। मंत्री राजपूत ने ग्रामीणों से अपील की कि कचरा गाड़ी प्रतिदिन हर घर तक पहुँचेंगी। सभी ग्रामीण सहयोग करें और कचरे को गाड़ी में ही डाले। आपके सहयोग के बिना स्वच्छता संभव नहीं है।

गाँव स्वच्छ होगा तो देश स्वस्थ होगा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना जैसी महामारी पर विजय का एक मुख्य आधार स्वच्छता भी हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि मेरा प्रयास है कि सुरखी विधानसभा के सभी ग्रामों में कचरा गाड़ी हो, जो ग्राम को स्वच्छ बनाने के साथ पूरे सुरखी क्षेत्र को स्वच्छता में अग्रणी बना दे।

 

#Transport Minister Rajput

Source : Agency

पाठको की राय