Friday, October 23rd, 2026

डागा कालेज में गरबा महोत्सव


रायपुर

श्रीमती पीजी डागा कन्या महाविद्यालय में रास गरबा का शानदार आयोजन हुआ, स्थानीय कचहरी चौक स्थित डागा कन्या महाविद्यालय में नवरात्र के शुभ अवसर में एक हजार से अधिक छात्राओं ने भाग लिया,कुछ छात्राओ ने माँ दुर्गा के नवरूपों में नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे ने स्वंय गरबा नृत्य करते हुए छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उक्त कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी , डॉ संगीता घई एवम समस्त प्राध्यापक गण सम्मलित हुए ।

 

Source : Agency

पाठको की राय