Wednesday, October 21st, 2026

बस्तर में गैंगवार: एक गैंग के गुर्गों ने दूसरे गैंग के सरगना पर चलाई गोली, रुपये को लेकर हुआ था विवाद

जगदलपुर.

शहर के नए बस स्टैंड पर पैसों को लेकर दो गैंग में विवाद हो गया। एक गैंग ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। इस घटना में कोई घायल तो नही हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को मिली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही एक टीम बनाई गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्हें पैदल ही न्यायालय तक ले जाया गया, जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बस्तर पुलिस ने बताया कि नया बस स्टैंड पर 14 फरवरी की रात में शहर के एक गैंग के गुर्गों द्वारा दूसरे गैंग के सरगना को पिस्टल से मारने की धमकी देते हुए फायर कर जान से मारने का असफल प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नया बस स्टैंड सुलभ शौचालय के पास में प्रार्थी अमित शर्मा को नाथू व टाकलू भैय्या का पैसा वापस नहीं लेने की बात कहते हुए राज दुग्गा द्वारा अपने पास एक पिस्टल जैसे दिखने वाले हथियार निकालकर लहराते हुए गोली चला दी।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना बोधघाट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई। टीम के प्रयास से चार आरोपी राज दुग्गा, चिराग साहू, किशोर चालान और मोहम्मद अल्ताफ को गिरफ्तार किया है। ये सभी घटना के बाद ओडिशा चले गए थे। आरोपियों की जवाबदेही पर आरोपी त्रिनाथ दुर्गा और हेमंत ध्रुव को जगदलपुर से पकड़ा गया।

 

#Gang war in Bastar#over money#henchmen#opened fire#leader of another gang

Source : Agency

पाठको की राय