Tuesday, October 20th, 2026

बच्चे को चाकू की नोक पर लेकर गैंगरेप, बनाया वीडियो, अब वायरल कर देने की दे रहा धमकी

देवघर
देवघर से बच्चे को चाकू की नोक पर लेकर महिला से गैंगरेप की खबर है। मधुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीया विवाहिता को पिस्टल का भय दिखाकर दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया है। इस दौरान महिला के गोद में मौजूद 6 साल के बच्चे की गरदन पर दुष्कर्मियों ने चाकू सटाकर रख ा था। आरोपी युवकों ने महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर चुपचाप रहने की धमकी भी दी। घटना 14 जनवरी की बतायी जा रही है। घटना के बाद पीड़िता ने पति के साथ मिलकर मामले को लेकर गुरुवार को पुलिस कप्तान धनंजय कुमार सिंह से मिलकर उन्हें अवगत कराया। पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लिया व उनके निर्देश पर महिला थाना मधुपुर में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है। वह घर से शाम को शौच करने निकली थी। उसी बीच दिलीप मंडल और जामुन मंडल नामक आरोपी महिला का मुंह बंद कर उसके कमरे में ले गए और पिस्टल सटा दिया। उसके बाद महिला के साथ रह रहे उसके देवर के 6 साल के बच्चे के गर्दन पर चाकू रखकर जान मारने की धमकी दी। उसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरन गैंगरेप किया।

उस दौरान एक आरोपी युवक ने महिला की अश्लील वीडियो मोबाइल से बनायी और चुपचाप रहने के लिए भी पीड़ित महिला से कहा। बाद में दोनों युवकों ने उक्त वीडियो गांव में ही दो व्यक्ति और एक महिला को भी दिखा दिया। घटना के बाद महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति आने के बाद दोनों ने पुलिस कप्तान से मुलाकात की। उसके बाद एसपी के निर्देश पर घटना के एक सप्ताह के बाद मधुपुर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों नामजद आरोपी घर से फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

 

#Gang rape

Source : Agency

पाठको की राय