Sunday, October 25th, 2026

पुलिस के हत्थे चढ़ा भैंस चोरों का गिरोह

कई वर्षो से भैंसे  हो रही थी गायब जिसका पुलिस ने किया खुलासा

छतरपुर
बड़ामलहरा अनुभाग के बाजना थाना क्षेत्र में लगातार भैंसों की चोरी की खबरे आ रही थी । फरियादी बंदी यादव पिता नाथुवा यादव 62 साल निवासी पोंडी थाना शाहगढ़ ने 19 अगस्त 2022 को थाना बाजना में रिपोर्ट लिखवार नयाखेरा गाव से 4 नग भैंसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए फरियादी की रिपोर्ट पर बाजना थाना पुलिस ने अज्ञात भैंस चोरों के खिलाफ धारा 379 मुकदमा दर्ज कर लिया था ।

उप महानिरीक्षक पुलिस रेंज छतरपुर विवेक राज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह बड़ामलहरा SDOP आर आर साहू के मार्गदर्शन में बाजना थाना में भैंस चोरी खुलासा एवं अज्ञात भैंस चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई ।

बाजना थाना में आज भैंसे चोरों का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मारू अली 35 साल राठ जिला हमीरपुर बर्तमान निवासी नोगाव जिला छतरपुर दौलत सिंह लोधी 23 साल निवासी मड़ियादो जिला दमोह लोकेन्द्र खटीक 34 साल निवासी जैसारी कला जिला जालोंन। पूरन सिंह लोधी 55 साल निवासी निवासी हरदुआ जिला दमोह । उक्त सभी भैंस चोरों को अलग अलग जगह से दबोचा है ।

भैंस चोरों को पकड़ने में बाजना थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी, सहायक निरीक्षक रामप्रकाश अहिरवार, आरक्षक रामप्रकाश गोस्वामी, आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक राहुल यादव, आरक्षक भरत लाल , आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक रविन्द्र यादव अहम भूमिका रही

 

#Gang

Source : Agency

पाठको की राय