Sunday, October 25th, 2026

गणेशोत्सव: पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां की शुरू, नगर रक्षा समिति की बैठक आयोजित

भोपाल
गणेशोत्सव के नजदीक  आते ही पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्व के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाली गणेश प्रतिमा आयोजकों एवं नगर रक्षा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

थाना छोला मंदिर, खजूरी सड़क, कोहेफिजा, कमला नगर, श्यामला हिल्स, टीटी नगर, स्टेशन बजरिया, अरेरा हिल्स, बैरागढ़, अशोका गार्डन, हबीबगंज, जहांगीराबाद, गोविंदपुरा, निशातपुरा आदि थाना क्षेत्र में आयोजकों, नगर रक्षा समिति एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई।

 

#Ganeshotsav

Source : Agency

पाठको की राय