Saturday, October 24th, 2026

गणेश विसर्जन आज, व्यवस्थाओं में हुआ बदलाव, 800 से ज्यादा स्थानों पर गणेशजी विराजित

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था बदल दी गई है. नगर निगम रविवार को शहर के 15 सार्वजनिक स्थानों पर मूर्तियों के लिए स्टॉल लगाएगा. इन स्टॉल पर श्रद्धालुओं से मूर्तियां लेकर उनका सामूहिक रूप से घाटों पर विसर्जन किया जाएगा. नगर निगम ने इसके लिए 22 गाड़ियों की भी व्यवस्था की है. बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए केवल दस लोगों को ही अनुमति दी गई है. जुलूस-चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं हैं.

बता दें, शहर में 800 से ज्यादा स्थानों पर गणेशजी विराजित किए गए हैं. दूसरी ओर, कई घरों में भी इनकी स्थापना की गई है. लोग रविवार को इनका विसर्जन करेंगे. इसके चलते घाटों पर श्रद्धलुओं की भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए चुनौती है. इसलिए इसकी तैयारियां जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने पहले से ही कर लीं. निगम मूर्तियों को घाटों तक ले जाने तक की व्यवस्था करेगा तो प्रशासनिक अधिकारी हर स्थिति पर नजर रखेंगे. पुलिस सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है. कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली और निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी ने अधिकारियों को घाटों पर तैनात किया है.

करोंद चौराहा, गांधी नगर, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड, भवानी चौक (पीर गेट मंदिर), शाहपुरा चौराहा झील, 5 नंबर स्टॉप पेट्रोल पंप के पास, सर्व-धर्म चौराहा, अवधपुरी चौराहा, आशिमा मॉल, आनंद नगर चौराहा, अयोध्या बायपास मिनाल चौराहा, प्रभात चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने, बावड़ियाकलां।

 

Source : Agency

पाठको की राय