साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, सिलेब्स ने शेयर किए पोस्ट
मुंबई
आज देशभर में 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारे गूंजे। गणेश चतुर्थी का उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। हर घर में गजानन पधारे। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक, जाने-माने सिलेब्स भी बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाते दिखाई दिए। कई हस्तियों ने अपने घर पर पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश का स्वागत किया। साउथ में अल्लू अर्जुन से लेकर वरुण तेज तक ने धूमधाम से ये पर्व मनाया।
'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'हम सभी की एक शानदार नई शुरुआत हो।'
महेश बाबू ने दी शुभकामनाएं
महेश बाबू ने ट्वीट किया, 'आप सभी को #गणेशचतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं! आने वाला साल भगवान गणेश की बुद्धिमत्ता के सानिध्य में चले।'

पाठको की राय