Tuesday, October 20th, 2026

गांधी का भारत अब बनता जा रहा है गोडसे का भारत: महबूबा

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है, ''ऐसा लगता है कि गांधी का भारत गोडसे का भारत बन गया है।" पीडीपी प्रमुख ने अपनी दलील को साबित करने के लिए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का सहारा लिया। मुफ्ती ने कहा, ''मुझे वाजपेयी जी के दौर में भारत और पाकिस्तान के बीच एक क्रिकेट मैच याद है, जहां पाक के नागरिक भारत के लिए जयकार कर रहे थे और भारत के नागरिक पाकिस्तान के लिए जयकार कर रहे थे। पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी की तत्कालीन भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तारीफ की थी।'' मुफ्ती ने आगे कहा, ''कुछ दिन पहले आगरा में जब भारत के साथ मैच के दौरान कुछ युवाओं ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जय-जयकार की तो एक भी वकील उनका पक्ष लेने को तैयार नहीं हुआ। इसलिए अब लगता है कि गांधी का भारत अब गोडसे का भारत बनता जा रहा है।''

 

 

#Mehbooba

Source : Agency

पाठको की राय