Tuesday, October 20th, 2026

गोलहटा मे आयोजित की गई गांधी चौपाल


सतना
ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा रामपुर बाघेलान बिधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोलहटा मे गांधी चौपाल आयोजित कर आम जनता जनार्दन से संवाद किया गया ।गांधी चौपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजीत सिंह रहे।इस अवसर पर बिचार व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस सचिव अजीत सिंह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज सत्तारूढ़ दल द्वारा नफरत का माहौल खडा किया जा रहा है, संवैधानिक संस्थाओं से खुलेआम छेंडछाड हो रही है, बिरोधी दलो को दबाने का प्रयास हो रहा है, देश मे आज अराजकता का माहौल है। मध्यप्रदेश के ऊपर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज है जो दिनो दिन बढता ही जा रहा है भ्रष्टाचार चरम पर है। इस अवसर पर  बिशेष अतिथि पीसीसी सदस्य राजेन्द्र मिश्रा  व पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्यभान सिंह ने भाजपा सरकार को बहुरूपियों की सरकार बताते हुये कहा कि इस सरकार ने नैतिकता का त्याग कर दिया है।सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की चपेट है, मंहगाई  व बेरोजगारी ने आम जनता को तबाह करके रख दिया है। इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष इंजी रामसुजान सिंह,टोंस बराज संघर्ष समिति के प्रवक्ता हेमराज सिंह, रमेश खरे ने भी अपने बिचार रखे। कार्यक्रम मे ग्रामीणजनो ने खुलकर अपनी बात रखी।

 

Source : Agency

पाठको की राय