Thursday, October 22nd, 2026

18 + वालों को वैक्सीनेशन का स्लाॅट देने में भी 'खेल' 

 वाराणसी 
कोरोना से जंग में 18 से 44 वर्ष के बीच वालों के टीकाकरण के स्लॉट आवंटन में एक नया ‘खेल’ सामने आया। तय समय रात आठ बजे से पहले स्लॉट आवंटन के लिए वेबसाइट खोल दी गयी और दोपहर 12 बजे से पहले अगले हफ्तेभर के लिए बुक हो गया। जबकि जिलाधिकारी और सीएमओ की ओर से कहा गया था कि रोज रात आठ बजे स्लॉट आवंटन शुरू होगा। 

इसके कारण पिछले तीन दिन से इंतजार कर रहे हजारों युवा ठगे रह गये। अगले सात दिन के लिए टीकाकरण से लाभार्थी वंचित हो गये। वहीं, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी भी जतायी है। पांडेयपुर, लंका और कज्जाकपुरा के लाभार्थियों ने स्लॉट बुकिंगमें फर्जीवाड़ा का भी आरोप लगाया है। वर्तमान में 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों को टीकाकरण को लेकर वैक्सीन की काफी डिमांड है। इनके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण केंद्र चयन के लिए स्लॉट आवंटन करना आवश्यक है। पूर्व में एक-एक दिन का स्लाट का आवंटन किया जाता रहा है। लेकिन 12 मई को तीन दिन के लिए पहली बार 15 मई तक के लिए स्लॉट बुक किया गया था। 

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने टीकाकरण और स्लॉट आवंटन की शिकायतों को देखते हुए बुकिंगके लिए रात आठ बजे का समय निर्धारित कर आदेश जारी कर दिया। 12 मई की रात आठ बजे तीन दिन के लिए बुकिंग भी हुई। इसके लिए बाद 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और स्लॉट आवंटन के लिए भी रात आठ बजे बुकिंगखोली गयी थी। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया था कि रविवार को अगले छह दिन के लिए स्लॉट का आवंटन होगा। इसके लिए रात आठ बजे वेबसाइट पर बुकिंग होगी।

 

#वैक्सीनेशन

Source : Agency

पाठको की राय