Thursday, October 22nd, 2026

जुआरी पति ने पत्नी को दोस्तों के सामने परोसा, जिस्मफरोशी कराई और फिर बेच डेला

बरेली
उत्तर प्रदेश के बरेली में जुआरी पति ने रुपयों के लालच में पत्नी के जिस्म का सौदा कर दिया। पत्नी का आरोप है कि उसे दोस्तों के साथ वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की। महिला को बदायूं में बंधक बनाया। जहां उसे महिला पुलिस हेल्पलाइन के जरिए मुक्त कराया गया। थाना सुभाषनगर में पति समेत 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुभाषनगर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 19 साल पहले हुई थी। पति ने शादी के बाद उसके जेवर, रुपये जुआ में उड़ा दिए। महिला का मंगलसूत्र बेच दिया। इसके बाद रुपए लेकर उसे दोस्तों के सामने परोसना शुरू कर दिया। वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। बाद में 20 जनवरी को बदायूं के कुंवर गांव इलाके में उसका सौदा कर दिया। कुंवर गांव में उसे बंधक बनाकर रखा गया। उसने इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन और जिला प्रोबेशन अधिकारी को दी। इस पर पुलिस की एक टीम ने उसे वहां से मुक्त कराया। मामले की तहरीर सुभाषनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बच्चों से भीख मंगवाने की धमकी देने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि पति उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। रुपए छीन लेता था जेवर बेच दिये। वह अपने बच्चों के कारण चुप रही। पति ने बच्चों को भीख मंगवाने और मकान बेचने की धमकी दी। उसकी वजह से वह जुल्म सहती रही। लेकिन जब पति ने उसे दूसरे के हाथ बेच दिया। तब उसने पुलिस में जाकर कार्रवाई का कदम उठाया।

 

 

#Gambler husband

Source : Agency

पाठको की राय