Friday, October 23rd, 2026

G20 Summit: भारत की मेहमान नवाजी शुरू, जो बाइडेन पहुंच रहे भारत

नई दिल्ली

जी20 सम्मेलन गुरुवार से शुरू होने वाला है। इससे पहले बुधवार से ही मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भारत ने भी मेहमान नवाजी के सारे इंतजाम पूरी कर लिए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कड़ी सुरक्षा के बीच अपने एयरफोर्स-वन विमान से भारत पहुंच रहे हैं। बाइडेन की यह पहली भारत यात्रा है। खास बात यह भी है कि वह सिर्फ जी20 में ही शिरकत नहीं करेंगे बल्कि पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता भी होने वाील है। अमेरिका ने भी इस बात की पुष्टि की है कि शुक्रवार को पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।

पहले से ही डेरा डाले हैं अमेरिकी कमांडो
जो बाइडेन के दौरे से कई दिन पहले ही भारत की सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही अमेरिका के सुरक्षा एजेंट भी तैनात हैं। इसमें सीक्रेट सर्विस के लोगों के साथ ही तीन सौ स्पेशल कमांडो तैनात हैं। जो बाइडेन की गाड़ियों का काफिला भी काफी लंबा होने वाला है। उनके काफिले में 50 से ज्यादा गाड़ियां शामिल होंगी।

एयरफोर्स वन से पहुंचेंगे भारत
जो बाइडेन के लिए हवाई और जमीनी दोनों तरह की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। वह अपने एयरफोर्स वन विमान से भारत पहुंचेंगे। बता दें कि इस विमान को अगर मिनी पेंटागन कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह भारी-भरकम विमान चार मंजिला है। यह बेहद सुरक्षित है जिसे आसमान में भी निशाना नहीं बनाया जा सकता। इसके अलावा इसमें प्रेसिडेंट सुईट, मेडिकल की सुविधा, कॉन्फ्रेंस रूम भी है। इसमें अपना एक सिक्योर कम्युनिकेशन सिस्टम है। राष्ट्रपति के साथ इस विमान में 100 से 150 लोग सफर कर सकते हैं। इसमें उनके सलाहकार और सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स साथ में सफर करते हैं।

काफिले में दो बीस्ट कार
जो बाइडेन के काफिले में बीस्ट कार भी शामिल रहेंगी। अमेरिका के ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट से कारों को पहले ही दिल्ली पहुंचाया जा चुका है। बीस्ट कार एक बेहद अत्याधुनिका कार है जो कि बुलेट प्रूफ होती है। इसके अलावा परमाणु  हमले का भी इसपर असर नहीं होगा। इस कार में चिकित्सा सुविधाएं भी मौजूद रह सकती हैं। इसके अलावा इसके अंदर कभी ऑक्सीजन की कमी नहीं हो सकती।

400 कमरे पहले से ही बुक
जो बाइडेन के लिए आईटीसी मौर्य में 400 होटल पहले ही बुक किए गए हैं। इस होटल में उनके लिए एक अलग से लिफ्ट लगाई गई है। इसके अलावा होटल की हर मंजिल पर अमेरिकी कमांडो तैनात होंगे। इस होटल में पहले के ही अमेरिकी राष्ट्रपति रुक चुके हैं जिनमें बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज पुश का नाम शामिल है।

 

 

#G20 Summit

Source : Agency

पाठको की राय