Friday, October 23rd, 2026

G-20 Conference: रामनगर में शुरू हुई मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार की बैठक

रामनगर
उत्तराखंड के रामनगर में ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट में बुधवार को जी-20 सम्मेलन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार की बैठक शुरू हो गई है। इसमें जी-20 देशों के प्रतिनिधि के अलावा विश्व की 13 प्रमुख संस्थाएं और नौ मित्र देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

इस बैठक में रोग नियंत्रण और महामारी से निपटने की बेहतर तैयारी के लिए 'वन हेल्थ' में अवसर पर मंथन, विज्ञान से जुड़ी जानकारी सुलभ और निशुल्क, त्वरित तरीके से कैसे सभी तक पहुंचें, विश्व स्तर के प्रयासों के बीच समन्वय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विविधता, समानता, समावेशन पर वैश्विक नीति विकसित करना। इसके अलावा जो हमारा परम्परागत ज्ञान और उसका उचित वैज्ञानिक सत्यापन करना, वैश्विक विज्ञान सलाह तंत्र को मजबूत करने पर विशेषज्ञ मंथन कर रहे हैं।

जी-20 देशों के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित एसडीजी (सबस्टेनियल डवलपमेंटल गोल) पर आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रामनगर में एकत्र हुए हैं। इसमें भारत अपने छह बिदुओं पर प्राथमिकता से चर्चा करेगा ताकि विदेशी डेलीगेट्स भारत की मंशा जान सकेंगे। आयोजन स्थल के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

आज शाम करीब छह तक बैठक चलेगी। इसके बाद सायं के समय पास ही नमः रिजॉर्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेहमानों के स्वागत में एक रात्रिभोज देंगे, जिसमें राज्यपाल के साथ ही अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

 

 

#G-20 Conference

Source : Agency

पाठको की राय