Sunday, October 25th, 2026

आरा मिलों का क्लस्टर बनाकर सागर में फर्नीचर हब विकसित किया जाएगा-मंत्री सखलेचा

भोपाल
आरा मशीन संचालको के समन्वय से क्लस्टर बनाकर को फर्नीचर हब बनाने के लिए जल्दी ही सुनियोजित प्रयास किये जायेंगे। अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में यह घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि, सागर शहर में आरा मशीन आजादी के पूर्व से स्थापित है। शहर की जनसंख्या के बढ़ने एवं शहर के फैलाव के कारण पूर्व से स्थापित आरा मशीने शहर के बीचों बीच हो गई है। कई बार आरा मशीनों में आगजनी की घटना घट चुकी है जिससे स्थानीय लोगों के जानमाल की आशंका बनी रहती है।

टिम्बर व्यापारी संघ से चर्चा के बाद तय किया गया है कि सागर में पूर्व से स्थापित सभी आरा मशीनों को एक निश्चित एवं सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित करते हुए एक टिम्बर कलस्टर बनाया जायेगा। विधायक शैलेंद्र जैन, टिम्बर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश भाई पटेल, सचिव विजय भूषण आदि उपस्थित थे।

 

#Minister Sakhlecha

Source : Agency

पाठको की राय